राज्यपाल मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संत कबीर जयंती की शुभकामनाएं दीं

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को संत कबीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं आज के दौर में भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत कबीर की जीवन शैली और समाज के हर वर्ग के प्रति दयालुता का भाव आज भी हमारे लिए पथ-प्रदर्शक हैं।
 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संत कबीर की कविताओं, दर्शनशास्त्र से भाईचारे और सामाजिक समरसता को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से संत कबीर की शिक्षाओं का अनुसरण कर समाज को बेहतर बनाने का आह्वान किया।  


Spaka News
Next Post

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का 21 जून, 2024 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

Spaka Newsशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण और समाज के प्रत्येक वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष विकासात्मक कार्यों में अड़ंगे डालने के जितने चाहे प्रयास कर ले, सफलता नहीं मिलेगी।उन्होंने कहा […]

You May Like