राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयन्ती पर बधाई दी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है। 
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजी की शिक्षाओं का अनुसरण कर हम शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं। 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने विश्वबन्धुत्व पर बल दिया और उनकी शिक्षाएं मौजूदा परिस्थ्तियों में और भी प्रासंगिक हैं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज का राशिफल 19 नवंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 19 November 2021 : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन इन राशि के लोगों के ऊपर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा..........

Spaka Newsआइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज मां लक्ष्मी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। शुक्रवार 19 नवंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा।  यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म […]

You May Like