हिमाचल : बस स्टैंड में तीन युवतियों में हुई मारपीट, चले लात घूंसे………..

Spaka News

बस अड्डा पर गुथमगुत्था हुई युवतियां मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हमीरपुर : पहले कालेज की लड़कियों की आपसी लड़ाई का वीडियो वायरल होने के उपरांत चर्चा में रहा हमीरपुर अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। अब हमीरपुर बस अड्डा पर तीन युवतियां सरेआम गुथमगुत्था हो गईं। गालियों के साथ ही एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसा दिए। हालांकि लड़ाई का कारण पता नहीं चल पाया, लेकिन मारपीट का यह वीडियो किसी ने रिकार्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन युवतियां किसी बात को लेकर एक दूसरे को गालियां निकालने के साथ ही लात-घूंसे बरसा रही हैं। वाक्या हमीरपुर बस अड्डा पर शनिवार को दिन के समय घटित हुआ बताया जा रहा है।

जाहिर है कि पहले भी लड़कियों की लड़ाई के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो कालेज परिसर के भीतर का था जबकि दूसरे बस के अंदर हुई मारपीट का सामने आया था। यह मामला अभी लोग भूले नहीं थे कि लड़कियों की मारपीट का एक और वीडियो हमीरपुर में वायरल हो गया है। हालांकि इस बात का पता नहीं चल पाया कि यह लड़कियों बस अड्डा पर सरेआम क्यों एक दूसरे से लड़ पड़ीं। माना यह भी जा रहा है कि ये भी कॉलेज की ही छात्राएं होंगी या फिर किसी संस्थान से पढ़ाई कर रही होंगी। फिलहाल जो भी हो लड़कियों की मारपीट के वीडियो बार-बार सामने आना अच्छी बात नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लड़ाई का कारण पता नहीं चल पाया, लेकिन लड़कियांं एक दूसरे पर झपटते हुए लात घूंसे बरसा रहीं थीं।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *