हिमाचल में दिल्ली की युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध…………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

कुल्लू में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान दिनेश सिंह डोगरा पुत्र ओम प्रकाश डोगरा निवासी डंगार रोपडी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वही शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरु कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और काफी समय से दिनेश के साथ ही रह रही थी। उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए और शादी करने का वायदा भी किया था। परंतु अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। जिसके चलते पीड़िता ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी को जल्द हिरासत में लेगी।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने पर राज्यपाल को बधाई दी

Spaka Newsमुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने पर राज्यपाल को बधाई दीमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर शिव प्रताप शुक्ल को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्य के राज्यपाल के रूप में श्री शुक्ल […]

You May Like