जम्मू से अगवा की गयी लड़की हिमाचल में बरामद, आरोपी गिरफ्तार,पढ़े पूरी खबर ………….

Spaka News

ताजा मामला प्रदेश के बिलासपुर जिले से रिपोर्ट हुआ है। जहां पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से लड़की को अगवा कर भागे आरोपित युवक को गिरफ्तार किया है। 

जम्मू से दस दिन पहले एक युवक द्वारा कथित तौर पर अगवा की गई लड़की को हिमाचल प्रदेश से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस द्वारा लड़की की बरामदगी की जा चुकी है। सारी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। आरोपित की पहचान कुलदीप सिंह निवासी गांव थकराकोट के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक ने बीते 5 मई को लड़की को घर से अगवा कर लिया था। इस संबंध में लड़की के परिजनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज कर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई थी। 

मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की की तलाश शुरु कर दी। इस बीच उन्हें किशोरी के हिमाचल प्रदेश स्थित बिलासपुर जिले में होने की बात पता चली। 

इस पर कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित के ठिकाने पर दबिश दी। 

मौके पर लड़की मौजूद पाई गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


Spaka News