हिमाचल :घुमारवीं के सीर खड्ड में व्‍यक्ति ने पुल से कूदकर आत्‍महत्‍या कर ली……………

Spaka News

घुमारवीं के अंतर्गत एक व्‍यक्ति ने आत्‍महत्‍या कर ली। यहां सीर खड्ड पर बने नए पुल के ऊपर से एक अन्‍य राज्‍य के व्यक्ति ने सुबह के वक़्त छलांग लगा दी। बताया जा रहा है व्‍यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक उसने पुल पर पहुंचकर आत्‍महत्‍या कर ली। इस पुल को बने अभी एक साल ही बीता है तथा यहां से छलांग लगाने की यह दूसरी घटना है। कुछ समय पहले इसी जगह से एक औरत भी छलांग लगा चुकी है।

अब इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह नौ बजे की है। छलांग लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं इस संबंध में डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है।


Spaka News