राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी।

इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश से लोगों का स्नेह साथ ले जा रहे हैं। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि उन्हें पूर्ण सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए वह हमेशा हिमाचल की जनता के ऋणी रहेंगे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 17 फरवरी 2023 Aaj Ka Rashifal 17 February 2023 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानें मेष से लेकर मीन तक हाल......

Spaka Newsशुक्रवार 17 फरवरी का दिन धन और करियर के मामले में कर्क राशि के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दरअसल, आज उन्हें खुद को साबित करने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं, आज वृश्चिक राशि के लोग खुद को काफी व्यस्त रख सकते हैं। आइए […]

You May Like