आज का राशिफल 3 दिसंबर 2021, Aaj Ka Rashifal 3 December 2021:इन राशि के लोगों के लिए शुक्रवार का दिन रहेगा फायेदमंद, कार्यों में मिलेगी सफलता

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आइए यहां जानते हैं आज माता लक्ष्मी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा शुक्रवार 3 दिसंबर 2021 को किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज कार्यक्षेत्र में आप में ऊर्जा रहेगी। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन लाभ हो सकता है। यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

धन के महत्व को आप अच्छे से जानते हैं ,इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

क्रोध की अधिकता रहेगी। आज आप पूर्व में की गई मेहनत का लाभ पा सकते हैं। अप्रत्याशित खर्च से आपका बजट  बिगड़ सकता है।  जिस का प्रभाव सीधे आपके काम पर पड़ेगा लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा व्यवहारिक रहने की कोशिश करें। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाने का प्रयास करें। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

यात्रा पर जाएंगे। जहां से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की तरफ से सकारात्मक भाव की उत्पत्ति होगी। आज के दिन आपके अंदर एक नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। सामाजिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

युवाओं को कैरियर से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। आज के दिन आपका स्वास्थ्य आमतौर पर अच्छा बना रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में सकारात्मक भाव निकल कर आएंगे, कहीं यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए शुभ परिणाम मिलेंगे।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

 

शिक्षा के क्षेत्र में कमी का सामना करना पड़ेगा लेकिन ईश्वर की आराधना करने से मन को शांति प्राप्त होगी । अपने कार्य के क्षेत्र पर किसी के साथ गुस्से का प्रयोग न करें। इससे लड़ाई झगड़ा होने की आशंका रहेगी। दफ्तर का माहौल आपके पक्ष में नहीं रहेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आलस्य अधिक रहेगा । गुस्से से अपना बचाव रखें, धैर्यहीन न बने। आज के दिन आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। किसी कुटिल व्यक्ति से मिलने के बाद आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है। शांत रहने का प्रयास करें। सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आपका महत्व सभी को समझ में आएगा। सगे संबंधियों से चर्चा हो सकती है। खुशखबरी मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप घूमने जा सकते हैं। काम दबाव कम होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। दिन भर खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आपको धन की जरुरत होगी, लेकिन व्यवस्था करने में काफी दिक्कत होगी। अपने ऑफिस से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वह काम करें, जो आपके पसंद का हो। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है, जिसका खामियाजा अब आपको भुगतना पड़ सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

सगे संबंधियों से चर्चा हो सकती है। खुशखबरी मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप घूमने जा सकते हैं। काम दबाव कम होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। दिन भर खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपको किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। जिसके कारण आप काम में सफलता हासिल करेंगे स्वभाव को थोड़ा शांत बना कर रखें, क्योंकि आज आपको जल्दी से किसी बात का बुरा लग सकता है। आज का दिन बच्चों के साथ बिताएं, उनकी छोटी जरूरतों को पूरा करें। 

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

वाणी की मधुरता आज आपको कार्यक्षेत्र में मान सम्मान दिलाएगी। इस समय आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं । आपको लाभ होगा। आपको खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। 


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो बच्चों के बाप ने घर की रेलिंग से फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Spaka Newsसिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से दो बच्चों के पिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।  कमरऊ उपतहसील के शिल्ला गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक वीरवार […]

You May Like