आज का राशिफल 29 सितम्बर 2023, Aaj Ka Rashifal 29 September 2023: शुक्रवार को मेष ,वृषभ, धनु और कुंभ राशियों के वृद्धि योग का बना है शुभ संयोग……….

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है । दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते है। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

 

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। किसी करीबी से आज आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। लेकिन आप अपनी शादी में आ रही रूकावटो को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिल सकता है। आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती है, हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं, साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद हो सकता है। महिलाएं शॉपिंग पर जा सकती है। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति हो सकती है।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे वह आपसे खुश हो जायेंगे। आपको आपने बड़े भाई बहन का पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है, आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं जो आपको भविष्य में बहुत काम आयेग। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

 आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जितनी मेहनत आप करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। करोबार में आ रही सभी परेशानियों का अंत होगा।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आपका कोई भी काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं, लेकिन किसी भरोसेमंद मित्र से यह बातें शेयर कर के आपको राहत महसूस होगी। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कुछ लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं बहार का खाने से बचें पेट से संबंधित परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो दिन अच्छा रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 29 सितम्बर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ

Spaka Newsकुल्लू जिला में भारी बारिश के कारण सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से बाधित वॉल्बो बस सेवा का मनाली के लिए परिचालन आज पुनः आरम्भ हुआ। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में लगभग 80 दिनों के बाद आज वॉल्वो बस पहुंची है। […]

You May Like