आज का राशिफल 28 अक्टूबर 2022 Aaj Ka Rashifal 28October 2022 : इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, व्यापार में होगा तगड़ा मुनाफा……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

आर्थिक पक्ष की ओर से कल का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। हालांकि कुछ राशियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। वहीं, कई राशिवालों को पैसों के मामले में सावधानी बरतनी होगी। ऐसे में आइए जानें 28 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। आइए जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज किसी से उधार लेना पड़े तो आसानी से मिल जाएगा। आज आपको अपने मन की कोई बात मन में रखनी होगी। यदि आप इसे लोगों के सामने उजागर करते हैं, तो वे बाद में आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। आपका कोई दोस्त आज आपके घर दावत पर आ सकता है। कोई भी नया निवेश करने से पहले आपको अनुभवी लोगों से बात करनी होगी। आप अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में कुछ सोच सकते हैं इसलिए यदि आप अपने बढ़ते हुए कुछ खर्चों पर लगाम लगाते हैं तो यह आपके लिए बेहतर होगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

बेरोजगार लोगों के लिए आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है, क्योंकि आज उन्हें नौकरी मिल सकती है। यदि आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं तो वह अवश्य ही पूर्ण होगा। पिता के सहयोग से आप तालमेल बढ़ाने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आज किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई नई जिम्मेदारी आपके ऊपर आएगी तो उसे भी आप खुशी-खुशी पूरा करेंगे, जिससे आपके अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और कोई खास काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों के मन में अगर कोई विचार है तो उसे दबाकर बैठने की जरूरत नहीं है। उसे तुरंत आगे बढ़ना होगा तभी वह अच्छा मुनाफा कमा पाएगा। लव लाइफ जीने वाले लोग अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कह सकते हैं और दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते नजर आएंगे। महिलाओं को अपने काम से संतुष्टि मिलेगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग साझेदारी में कोई व्यवसाय कर रहे हैं उन्हें इससे अधिक लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने आकर्षण से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज अधिकारियों के सामने अपनी बात रखनी होगी अन्यथा उन्हें गलतफहमी हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपके परिवार के सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी सौदे को अंतिम रूप देने से पहले उन्हें अपनी बुद्धि का प्रयोग करना होगा, अन्यथा कोई उनका फायदा उठा सकता है। आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज आपको हर मुश्किल काम को करने में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। किसी बिगड़ते मामले में मदद के लिए आप दोस्तों और रिश्तेदारों से बात कर सकते हैं। विदेश जाने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। किसी काम को लेकर आपके मन में हलचल रहेगी। जिससे आपका मन इधर-उधर भटकेगा और आप किसी एक काम पर ध्यान नहीं लगा पाएंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत जातकों को आज जल्दबाजी में लिए गए किसी निर्णय पर पछतावा होगा, इसलिए सावधान रहें। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप अपना पैसा FD में निवेश करें। आप अपने जीवनसाथी के लिए कुछ आभूषण और सामान खरीद सकते हैं, जो आपको अपनी जेब का ध्यान रखते हुए करना होगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में भी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से मेलजोल बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा। यदि पारिवारिक व्यवसाय में कुछ मंदी चल रही थी तो उसके लिए आपको अपने भाइयों से बात करनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज होगा। आपको कोई कानूनी काम अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए, नहीं तो आपको बाद में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

व्यापार करने वाले लोगों को आज एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से प्रसन्नता होगी और आज आपको कुछ नया सीखने का मौका भी मिल सकता है। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और उन्हें प्रतियोगिताओं में भाग लेने का भी मौका मिलेगा, लेकिन आपको कुछ अनजान लोगों से सावधान रहना होगा अन्यथा वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे। अगर आज वरिष्ठ सदस्य आपको कुछ जिम्मेदारियां सौंपेंगे तो आप उन्हें समय से पूरा कर लेंगे।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर आपको सुनने को मिल सकती है। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में माहौल को सकारात्मक बना पाएंगे और लोग आपकी प्रशंसा करते भी नजर आएंगे, रियल एस्टेट से जुड़े लोग आज नाम कमा सकते हैं, इसलिए उन्हें खुले तौर पर निवेश करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आज आपको अपनी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और अपने काम पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको बच्चों की संगति पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। गृहस्थ जीवन व्यतीत करने वाले लोगों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और दोनों लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। भाग्य के सहयोग से आपके व्यवसाय की कुछ अटकी हुई योजनाएं भी फिर से शुरू हो सकती हैं। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। परिवार के सदस्यों की मदद से आपको अपना कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा । अगर आज आपको पैसों से जुड़ी कोई मदद लेनी है तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपकी आय में वृद्धि करने का रहेगा। धर्म के कार्यों में भी आपकी रुचि अधिक रहेगी और परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए आज आपको आगे आना होगा। कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क के जरिए कोई भी काम समय पर आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके सुझावों का आज स्वागत रहेगा। छात्रों को अपना ध्यान पढ़ाई में लगाना होगा और इधर-उधर के काम से दूर रहना होगा। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग घर और बाहर सामंजस्य बिठा पाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे और आपका मन किसी काम को करने में नहीं लगेगा और करियर को लेकर चिंतित लोगों को आज कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है। . आपके पराक्रम में वृद्धि होने से आपके चेहरे पर तेज बना रहेगा, जिससे आपके शत्रु भी आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे और आपको कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नया हासिल करने की आपकी इच्छा पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में आप कई काम आसानी से पूरे कर पाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 28अक्टूबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

जम्मू कश्मीर में फिर आतंकी हमला, हिमाचल का जवान आंतकियों से मुठभेड़ में शहीद..........

Spaka Newsबारामुला जिले में गत बुधवार को आतंकियो के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हुए सेना के जवान की ईलाज के दौरान शहादत हो गई. शहीद हुए जवान की पहचान राइफ्लमैन कुलभूषण मांटा के रूप में हुई है. वह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील कुपवी के गांव गौंथ […]

You May Like