आज का राशिफल 27 मई 2022 Aaj Ka Rashifal 27 May 2022 : जानिए क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आज आपका दिन

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

 आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष द्वादशी, जानिए कैसा रहेगा शुक्रवार का राशिफल..ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से का आकंलन किया जाता है। 27 मई 2022 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज नौकरी में नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। अपने विचार व्यक्त करने में संकोच न करें। अपने आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि यह आपकी समस्या को और अधिक जटिल बना देगा।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन नौकरी के लिए थोड़े संघर्ष का है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपसी विश्वास की मदद से आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। धन का आगमन हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। सुखद यात्रा के संयोग हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कोई बकाया धन मिलेगा। गर्भवती माताओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। धन कमाने के नए अवसर लाभ दिलाएंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। रिश्तों में विवाद की संभावना है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ होगा। आज आपका उदार रवैया लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज आप किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जाएंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही जो छात्र दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आत्मबल में वृद्धि होगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। अपने शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए संतुलित आहार लें। आज आप आसानी से धन इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए गए पुराने ऋण वापस पा सकते हैं। आज मेष व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

धैआज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। कर्क व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। व्यय पर नियंत्रण रखें।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आज के हर काम को आप मजबूत मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आप मानसिक रूप से स्थिर महसूस नहीं करेंगे इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप कैसा व्यवहार करते हैं और दूसरों के सामने बोलते हैं। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

नौकरी में सफलता से प्रसन्नता होगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। चापलूसों से सावधान रहें। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें। घर में शुभ कार्य होने की संभावना है। मकर व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

 व्यवसाय में उन्नति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। आज आपस में लोगों के कारण ख़र्चे बढ़ेंगे। महिला से मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 27 मई 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : पति से मनमुटाव के बाद गोबिंद सागर झील किनारे पहुंची नवविवाहिता,वीडियो कॉल कर पति से बोली-सुसाइड कर रही हूं

Spaka Newsऊना : पति के साथ किसी बात को लेकर चल रहे मनमुटाव के बाद पत्नी आत्महत्या करने के इरादे से गोविंद सागर झील पहुंच गई। हालांकि गोविंद सागर झील के घाट पर स्थानीय लोगों और परिजनों के पहुंच जाने से युवती को आत्महत्या जैसे खौफनाक कदम उठाने से पहले […]

You May Like