आज का राशिफल 23 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 23 September 2022 : आज का दिन देगा खूबसूरत सौगात, इन राशियों पर मां लक्ष्मी करेंगी धन की बरसात, जानिए अपना आज का राशिफल……….

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।  

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। रियल एस्टेट से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं को लेकर आज आपको अपने वरिष्ठ से बात करनी होगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य का कोई रूखा व्यवहार पसंद नहीं आएगा, लेकिन फिर भी आपको उनकी बातों को सुनना और समझना होगा। आज आप अपने दिल से लोगों के बारे में अच्छा सोचेंगे लेकिन कई बार लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं इसलिए किसी की बहुत सोच-समझकर मदद करें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

नौकरी में लगे लोगों की परेशानियों से निजात दिलाने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको थकान, सिरदर्द, बुखार आदि समस्या हो सकती है। आज किसी पर भरोसा करने से आपको व्यापार के मामले में नुकसान हो सकता है। व्यापार में आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिससे पहचान कर आप अच्छा पैसा कमा पाएंगे। नया वाहन खरीदना भी आज आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन किसी सदस्य के विवाह में आ रही परेशानी को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। कुछ अनावश्यक खर्चों को लेकर आपको चिंता करनी पड़ सकती है, लेकिन परेशान न हों। आज आपको मजबूरी में कुछ ख़र्चे करने पड़ेंगे। आप आर्थिक स्थिति के बारे में गहराई से सोचेंगे और भविष्य के लिए भी कुछ पैसे बचा सकते हैं। आज आपको किसी बड़े निवेश में हाथ डालने से बचना होगा। परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आज आपको कुछ लोगों की बातों को नजरअंदाज करना होगा। अगर आपके साथ कोई झगड़ा होता है तो उसमें भी संयम रखें।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से गुजर रहे थे तो आज उसमें सुधार हो सकता है। भाग्य के दम पर अगर आप कोई काम खोलते हैं तो उसमें आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी में लगे लोगों को आज अपने सहकर्मियों के साथ की आवश्यकता होगी, क्योंकि उन्हें कोई काम सौंपा जाएगा जिसमें उन्हें अपने जूनियर की मदद लेनी पड़ सकती है। अगर आपने पहले किसी को उधार दिया था तो आज आपको वापस मिल सकता है।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आपके घर में झगड़ा चल रहा है तो आप उसमें अपना व्यवहार सामान्य कर पाएंगे और आज आपको काम के सिलसिले में परिवार के किसी सदस्य के साथ सुलह के लिए जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको माता से बात करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो आपको उनकी बातों का बुरा लग सकता है। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपका ध्यान आध्यात्मिक कार्यों की ओर भी बढ़ेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपके कुछ शत्रु कार्यक्षेत्र में आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचना होगा। अगर आपका कोई कोर्ट से जुड़ा मामला चल रहा है तो आज आपको अपने किसी दोस्त की मदद लेनी होगी। अगर आप किसी से पैसे उधार लेते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आज आपको कोई बड़ा सौदा मिल सकता है, जिसे आपको बहुत ही सावधानी से पूरा करना होगा। आज आप कार्यस्थल पर भी लोगों के साथ अपने मेलजोल को बढ़ाने में सफल रहेंगे।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। व्यापार करने वाले लोगों को आज छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है, जिसमें उन्हें अवश्य जाना चाहिए, क्योंकि यह उनके लिए फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप संतुष्ट रहेंगे, क्योंकि रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आप ख़र्चे भी खुलकर करेंगे। यदि छात्रों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिले तो अवश्य लें, लेकिन उन्हें अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह होने से बचना होगा।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए कुछ नई परेशानियां लेकर आएगा। आपके मन में चल रहे तनाव के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी और आप समझ नहीं पाएंगे कि किस काम को करूं और किसे को ना करूंइसलिए आज आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। आज अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें। आज आपकी सेहत से जुड़ी दिक्कतों में सुधार हो सकता है, लेकिन अगर समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आज आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास होने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छे काम से अपने सीनियर्स का दिल जीतकर प्रसन्नता हासिल करेंगे। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आप किसी यात्रा पर जाते हैं, अपने परिवार के सदस्यों को साथ ले जाते हैं, तो आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को जानने का मौका मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की आपकी इच्छा आज पूरी होगी।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए आलस्य से भरा रहेगा। कुछ घरेलू समस्याओं के कारण आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज बेहतर अवसर मिलेगा। आज आप किसी काम के पूरे न होने से परेशान रहेंगे लेकिन उसे बार-बार करने की कोशिश करेंगे। परीक्षा में वांछित परिणाम मिलने पर छात्रों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा। कोई भी निवेश आज बहुत सोच समझकर करें अन्यथा आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलती दिख रही है। मन के स्वस्थ रहने से आपके अंदर अतिरिक्त ऊर्जा रहेगी, जिसे आपको अच्छे कार्यों में लगाना होगा। अगर पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा था तो वह भी आज सुलझ सकता है। काम की अधिकता के कारण आप परिवार वालों को कम समय दे पाएंगे, लेकिन वे आपकी बात समझेंगे।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज के दिन भाग्य की कृपा से आपके मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कुछ रुकी हुई व्यावसायिक योजनाओं को समय से पूरा करना होगा, नहीं तो वे आपको बाद में परेशानी में डाल सकती हैं। अगर कोई स्वास्थ्य समस्या आपको घेरे हुए थी तो आज वह काफी हद तक सुधर जाएगी। आज आपको सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी साख चारों तरफ फैल जाएगी। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित थे तो आज खत्म होगी, क्योंकि यह पहले से ज्यादा मजबूत होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 23 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : वकालत की प्रैक्टिस कर रही 27 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा,पढ़े पूरी खबर...........

Spaka Newsशिमला के मेहली क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रही 27 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती यहां अकेली रह रही थी। उसने लॉ की पढ़ाई की थी और जिला अदालत चक्कर में वकालत की प्रैक्टिस कर रही थी। मृतक युवती मूल रूप से जुब्बल […]

You May Like