आज का राशिफल 14 अप्रैल 2023, Aaj Ka Rashifal 14 April 2023: तुला,वृश्चिक राशि वालों के जीवन में चिंता- तनाव रहेगा,नए काम की शुरुआत करने से बचें, जानें आज का राशिफल…………

Avatar photo Spaka News
Spaka News

शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. कन्या राशि वाले जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, वह अपने परिवार से मिलने आएंगे. मित्रों का सहयोग मिलेगा. मेष से मीन राशि तक के लिए शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा, आपकी किस्मत के सितारे क्या कहते हैं? जानते हैं आज का राशिफल.

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

 

आज का दिन आपके लिए पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलता दिख रहा है और जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी प्रसन्नता बनी रहेगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बड़प्पन दिखाते हुए आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए धार्मिक गतिविधियों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। यदि आपके कामों में कुछ अवरोध आ रहे थे, तो वह भी आज दूर होंगे और भाई बंधुओं से आपका सहयोग बना रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों में ढील न बरतें। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक गतिविधियों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बात बुरी लग सकती है। किसी कानूनी मामले में आप सावधानी ना बरतें। लेनदेन से संबंधित यदि कोई समस्या आपको घेरे हुए हैं, तो वह भी दूर होगी। आपको कुछ अप्रत्याशित लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। 

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में मधुरता लेकर आने वाला है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और किसी संपत्ति से संबंधित मामले में आपको जीत मिल सकती है। आपको शीघ्रता में कोई निर्णय नहीं लेना है। प्रियजनों से आपकी करीबियां बढ़ेगी। व्यवसाय कर रहे लोग किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करेंगे, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आपके आकर्षण को देखकर आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

 

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है, क्योंकि उनकी जिम्मेदारियां कुछ बढ़ सकती है, लेकिन वह उनसे घबराएंगे नहीं। आपको अपने कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वह आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपने आज कोई आवश्यक बात किसी बाहरी व्यक्ति से साझा की, तो वे उसे लीक कर सकता है। व्यवसाय में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में निखार लेकर आएगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा।आपके अंदर एनर्जी रहने के कारण आप उसे इधर उधर ना लगाएं और ऑनलाइन काम कर रहे लोग आज सावधानी बरते, नहीं तो उनके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी काम को आप अति उत्साहित होकर करेंगे। संतान किसी गलती को लेकर आप थोड़ा तनावमय रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप संतान के विवाह को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे और आपकी भाई बहनों से चल रही अनबन तेजी पकड़ सकती है, लेकिन आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। जल्दबाजी या आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को  किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अपने काम में ढील नहीं बरतनी है, नहीं तो बाद में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए वाहन की खरीदारी करने का सपना पूरा हो सकता है।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि उनके ऊपर काम का बोझ बढ़ने से वह थोड़ा परेशान रहेंगे। नवीन कार्य पर पूरा जोर देंगे। आप अपने आवश्यक कार्य में ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है। व्यापार में आप कुछ नई योजनाओं को बनाएंगे और आपके कुछ नए संपर्कों से भी आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आप नुकसान में आ सकते हैं। आपकी आय में तो वृद्धि होगी, लेकिन खर्चे भी बेतहाशा बढ़ेंगे।

.

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके जीवन स्तर में सुधार लेकर आने वाला है। आपको किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के पूरा होने से खुशी होगी और सगे संबंधियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में आप किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा और छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। सृजनात्मक कार्य से आज आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों को किसी पिकनिक आदि पर भी ले जाने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन में मंगल काम होते रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनायेंगे। सभी को साथ लेकर चलने में आप कामयाब रहेंगे, क्योंकि परिवार के सदस्यों मे चल रहे आपसी मतभेदों के कारण समस्या हो सकती है।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें और वाणिज्यिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। पारंपरिक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप यदि संतान को कोई बात समझाएंगे, तो वह आपकी बात अवश्य मानेगी। आपके खर्चे बढ़ने से आपको थोड़ी समस्या होगी और आपके घर किसी अतिथि का हो सकता हैं। आपका कोई काम पूरा होने से आपको खुशी होगी।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको अपने आस-पड़ोस में होने वाले व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कानूनी मामलों में आपकी कोई मदद कर सकता है, जिससे आपका वह मसला समय रहते सुलझ जाएगा। यदि आपको कोई धन संबंधी समस्या हो रही है, तो आप अपने भाइयों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलती दिख रही है। कारोबार कर रहे लोग कुछ अन्य लोगों से सावधानी बरतें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 14 अप्रैल 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल के हमीरपुर में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति सहित सास-ससुर और जेठानी गिरफ्तार...........

Spaka Newsहमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत कैहरवीं के गांव डेरा परोल में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने और पिता द्वारा ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाने का समाचार है। स्थानीय पंचायत प्रधान गौरव शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार […]

You May Like