आज का राशिफल 12 फरवरी 2022 : ग्रहों की चाल का इन राशियों पर होगा असर, इनके काम सफल होंगे

Avatar photo Saanvi Sharma
Spaka News

आज का राशिफल 12 फरवरी 2022: आज शनिदेव की कृपा इन छह राशियों के जातकों पर होगी। जानिए किनके बिगड़े हुए काम बनेंगे, किन्हें यात्रा करनी पड़ सकती है। कुछ राशि के जातक आज कलह से परेशान हो सकते हैं, जानिए आज शनिवार 12 फरवरी का राशिफल

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

मेष राशि के जातकों का दिन सामान्य रूप से गुजरेगा। कुछ रूके कार्य निपटा सकते हैं। दफ्तर में सतर्क रहें, किसी विरोधी के चलते आपके लिए मुसीबत खड़ हो सकती है। बेकार के कार्यों से दूर रखें। धन खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

सामाजिक संगठनों से जुड़ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। ईश्वर के कृपा से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। वाहन चलाते समय पूरे कागजात साथ रखें। राजनीतिक लोगों से चर्चा सार्थक रहेगी।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आप अपनी कार्यशैली में परिवर्तन महसूस करेंगे। आज आपके मन में संतोष का भाव रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत को लेकर चिंता दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सुखद खबर मिल सकती है। पदोन्नति हने के चांस हैं।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

सिरदर्द के कारण आपका मन किसी भी कार्य में नहीं लगेगा। अनमने ढंग से आज ऑफिस जा सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। धार्मिक लोगों से भेंट के दौरान आपकी जिज्ञासा शांत हो सकती है। जीवनसाथी की वजह से आपको लाभ होगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुखद खबर लेकर आएगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी मिलेगी, पुराने तनाव दूर हो सकते हैं। आप किसी के प्रति मन में अच्छे भाव लाएंगे। आपकी दिनचर्या बेहद थकावट भरी हो सकती है। कार्यस्थल पर पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

जीवनसाथी के साथ आपकी मधुरता में वृद्धि होगी। देर रात तक किसी चर्चा में मशगूल हो सकते हैं। आपकाे बैंक संबंधी कार्य पूरे होंगे। मित्रों से मुलाकात का लाभ मिलेगा, नौकरी परिवर्तन पर विचार करेंगे। आपकी किसी अफसर से बहस होने की संभावना है। 

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज आपको पूर्व में दी गई उधार की रकम वापस मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले दूसरे शहर जाने का प्लान बना सकते हैं। आयात-निर्यात का काम करने वाले कारोबारी खुश रहेंगे, बड़ा लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज किसी के नियंत्रण में काम करना पसंद नहीं करेंगे। आपको आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। व्यवसायियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नए सौदे के लिए मंजूरी दे सकते हैं। बुजुर्गों को सेहत के प्रति लापरवाही से बचना होगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

अगर आप किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दे। विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी दिन रहेगा। पारिवारिक या सामाजिक गतिविधियों में आपका खास सहयोग रहेगा। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा। आपसी मेल मिलाप और विचार-विमर्श कुछ समस्याओं का समाधान भी निकाल लेगा। पार्टनर के साथ नकारात्मक बातों का जिक्र न करें।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज दिन की शुरूआत में शुभ सूचना मिलेगी। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अधिकारी वर्ग आप से संतुष्ट रहेगा। बेकार के कार्यों में खुद को न उलझाएं। अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

अपने मित्रों के साथ समय बिताने के साथ ही विभिन्न् योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए ऋण लेने के लिए प्रयास करेंगे। आपको मकान खऱीदने के नई आफर मिल सकते हैं। धर्म-कर्म में मन लगेगा। बेवजह खर्च न करें।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपको कम बोलना चाहिए। आपकी किसी बात से परिवार के सदस्यों को ठेस लग सकती है। पारिवारिक कलह की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिमाचल : पहाड़ से फिसल गई यात्रियों से भरी HRCTC की बस , हादसे के बाद सवारियों में अफरा-तफरी ................................

Spaka Newsहिमाचल के कुल्लू जिला में एक एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी पर लटक गई। हादसे के बाद बस में चिखो पुकार मच गई। हादसा जिला कुल्लू के सैंज घाटी के रैला में हुआ है। बस में 28 के करीब यात्री मौजूद थे। हालांकि हादसे के बाद बस यात्रियों […]

You May Like