आज का राशिफल 10 नवंबर 2023, Aaj Ka Rashifal 10 November 2023:धनतेरस के दिन कर्क राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन………..

Avatar photo Spaka News
Spaka News

राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार पर किया जाता है और उनके जीवन में आने वाली संभावित घटनाओं, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय, आर्थिक स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राशिफल में दिये गये फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको अपनी जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से आपको बचना चाहिए क्योंकि इससे परिस्थितियां आपके विपरीत बन सकती हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। दवाईयों के व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक लाभ होगा। अपना हर काम खुद करने की कोशिश करें किसी और पर ना थोपें। छात्रों को किसी विषय को समझने में सीनियर्स की सहायता मिलेगी। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। वर्तमान में किए गए काम का फायदा भविष्य में मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी और सेहत में सुधार होगा। कुल मिलकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज आप काम के प्रति बेहद एक्टिव रहेंगे। खुद को ताजगी से भरा महसूस करेंगे। जरूरतमंद की मदद के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे। पॉजीटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। किसी जरूरी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन सफलता मिलेगी। कृषि के क्षेत्र से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है। किसी नई खबर पर काम करने का मौका मिल सकता है।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपका जीवनसाथी आपके मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बना सकते हैं। आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। महिलाएं ऑनलाईन शॉपिंग करेंगी। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। लेकिन इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस का काम समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

 आज किसी नए काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जाएंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। किसी काम में संतुलन बनाकर चलने से वो समय से पहले पूरा होगा। कोई खास दोस्त आपसे मिलाने आपके घर आएगा।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 10 नवंबर 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करे..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। spaka.in इसकी पुष्टि नहीं करता


Spaka News
Next Post

हिमाचल समाचारः अब एक क्लिक में देखें 9 November 2023 के प्रादेशिक समाचार

Spaka NewsHimachal Samachar 09 11 2023 Post Views: 833 Spaka News
Featured Video Play Icon

You May Like