आज का राशिफल 9 सितंबर 2022 Aaj Ka Rashifal 9 September 2022 : आज कार्यक्षेत्र में मिलेगा शुभ समाचार, पुरानी परेशानी से मिल जाएगी मुक्ति

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News


9 सितंबर 2022 यानि शुक्रवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए रहेगा बहुत शुभ तो कुछ राशियों को करना होगा संघर्ष। आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। आज का दिशाशूल: पश्चिम।आज का पर्व एवं त्योहार: अनन्त चतुर्दशी। आज की भद्रा: शाम 06:08 बजे से रात्रि के 04:55 बजे तक।विशेष: पंचक।कल 10 सितंबर 2022 का पंचांगकल का दिशाशूल: पूर्व। कल का पर्व एवं त्योहार: भाद्रपदी पूर्णिमा, पूर्णिमा श्राद्ध। विशेष: पंचक।विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 15 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात प्रतिपदा शतभिषा नक्षत्र 09 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वभाद्रपद नक्षत्र धृति योग 14 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् सूर्य योग कुंभ में चंद्रमा 26 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार

एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है। 

मेष | Aries
 (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए काफी फलदायी रहने वाला है। अगर आज आप किसी को पैसे उधार देने की बात अपने दोस्त से करते हैं तो उसे जरूर दें, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अन्य चीजों के साथ-साथ अपने लिए भी कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिससे आप अपनी कुछ जरूरतों की खरीदारी भी कर सकें। परिवार में चल रहे कलह को मिलकर खत्म करना होगा। माता आज आपके साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं।

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप परिवार के सदस्यों के पूर्ण सहयोग से प्रसन्न रहेंगे और आप किसी अच्छे मकान अथवा किसी नयी गाडी को अपने घर लेकर आ सकते हैं। आप अपनी जीवनशैली में भी कुछ बदलाव करेंगे और जीवनसाथी के करियर को लेकर चिंतित हो सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य आपकी बात मान सकता है और एक नौकरी को छोड़कर दूसरी को कर सकता है। कोई भी जोखिम लेने से पहले आपको सोच-समझकर लेना चाहिए, नहीं तो गलत हो सकता है।

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको अधिक लाभ मिलेगा। जिससे आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आप नौकरी में भी अधिकारियों से अपने मन की बात कहने में सोचेंगे नहीं और वे आपके द्वारा दिए गए सुझावों का भी पूरी तरह से स्वागत करेंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें अपने आसपास के लोगों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। बहन के विवाह में आ रही परेशानी आज किसी मित्र के सहयोग से दूर होगी।

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है, उनके अच्छे कार्यों से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने व्यवसाय पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप परिवार वालों को समय नहीं दे पाएंगे। आज आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आज आप कुछ अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। विद्यार्थी को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बच्चे को अच्छी नौकरी मिलने से उनके करियर की चिंता खत्म हो जाएगी।

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की ओर से आपको कुछ सलाह मिलेगी, जो आपके लिए अच्छी होगी, इसलिए आपको इसे नज़रअंदाज़ करने की ज़रूरत नहीं है, लेलेकिन आप यदि किसी काम को भाग्य के भरोसे करेंगे,तो उसमें सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति को लेकर अगर आपको कोई चिंता थी तो वह पहले से ज्यादा मजबूत होगी। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा।

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

धन लाभ के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके दिमाग में कुछ नए विचार आएंगे, जिन्हें आपको तुरंत अपने व्यवसाय में लगाना होगा, जिससे आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। रुके हुए काम को पूरा करने के लिए आज आपको किसी मित्र की आवश्यकता पड़ेगी। धन लाभ के साथ आप परिवार के किसी सदस्य से किया गया वादा भी पूरा कर सकते हैं। कानूनी से जुड़ा कोई विवाद आपके लिए कुछ परेशानी लेकर आएगा, लेकिन उसमें आपको सफलता मिलेगी।

तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

संतान पक्ष से आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ रहा है। अपनी रचनात्मकता से आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे और वे आपकी बात भी सुनेंगे। बिजनेस करने वाले लोगों के सामने आपको अपनी योजनाओं के बारे में बताने की जरूरत नहीं है, नहीं तो वे बुरा मान सकते हैं। अगर आपका कोई जरूरी काम रुका हुआ है तो उसे आज पहले ही पूरा कर लेना चाहिए।

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आप कुछ खास दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको व्यापार से अच्छा लाभ मिलेगा और किसी अन्य अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको कोई भी निवेश करने से पहले अपने भाइयों से सलाह लेनी होगी, जो छात्र कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, वे आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के बात आपको बुरा लग सकती है।

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। यदि आप कोई काम सच्चे मन से करते हैं तो उसमें आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको उसमें सफलता जरूर मिलेगी, लेकिन लेन-देन के महत्वपूर्ण मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने आंख और कान खुले रखने होंगे, नहीं तो कोई आपको धोखा दे सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कोई सुखद सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी किसी भी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है

सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी मीठी बातों से लोगों की खूब वाहवाही जीतेंगे और आपकी साख चारों तरफ फैल जाएगी। यदि आप अपने जीवन साथी के लिए कोई व्यवसाय करते हैं, तो यह अच्छा लाभ देगा। आपको अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है, नहीं तो पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आपके लिए बेहतर होगा कि ज्यादा तले हुए भोजन से परहेज करें। आपके परिवार में बिना वजह कोई विवाद हो सकता है, जिसमें आपको शांत रहना होगा।

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का रहेगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं, जिसमें आवश्यक वस्तुओं को खरीदना बेहतर होगा, अन्यथा आप अपना बहुत सारा पैसा बर्बाद कर देंगे। व्यावसायिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाने का मौका मिले तो अवश्य जाएं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपने भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे, जिससे आप कुछ पैसे बचाने पर भी विचार कर सकते हैं।

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले लोग अपने व्यापार में कड़ी मेहनत करेंगे और जिससे वे अपने व्यापार की कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति देंगे और उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन अगर व्यापार से जुड़ी कोई समस्या थी, तो वह भी आज खुल जाएगी। नौकरी करने वाले लोगों के काम की गति थोड़ी धीमी रहेगी, जिससे अधिकारी भी खुश नहीं रहेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहें, जिससे आप अपने रिश्ते को भी बेहतर बना पाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया राशिफल 9 सितंबर 2022का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।


Spaka News
Next Post

हिमाचल : मछलियाें को आटा डालने गए लोग ब्यास नदी में लाश देख चौंके, पुलिस ने शव कब्‍जे में लिया..

Spaka Newsदेहरा पुल के नीचे ब्यास नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है कि यह शव किसका है और यहां तक कैसे और कहां से पहुंचा है। इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल […]

You May Like