हिमाचल में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत………..

Spaka News

किन्नौर जिले के सांगला के समीप बटसेरी कैंची मोड़ के पास एक आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से गाड़ी में सवार 5 लोगों में से 4 की घटनास्थल पर हो मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। जानकारी के अनुसार रविवार को आल्टो कार (एचपी 25ए-4725) रोघी से बटसेरी जा रही थी कि वाहन बटसेरी मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान अजय कुमार पुत्र शुकरू राम गांव रुणांग, किशोरी लाल पुत्र मीर सुख गांव रुणांग, जिया लाल पुत्र तिंग सुख गांव रोघी एवं मदन लाल पुत्र धन सुख गांव किलबा की मृत्यु हो गई जबकि रमेश (चालक) पुत्र विद्या सुख गांव रोघी घायल है। हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है परंतु पुलिस की ओर से घटनास्थल पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी लोग शादी समारोह में जा रहे थे। एसपी किन्नौर अशोक रत्न ने खबर की पुष्टि कर बताया है कि चालक रमेश को घायल अवस्था में रामपुर अस्पताल भेजा गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *