हिमाचल: जन्मदिन मनाने गए चार दोस्त, दो डैम में डूबे- पसरा मातम

Spaka News

हिमाचल रहने वाले दो युवक जम्मू कश्मीर के बसोली में रणजीत सागर डैम में डूबने से लापता हो गए है। मृतकों की पहचान गगन (20) व साहिल (19) निवासी सदर बाजार डलहौजी चंबा के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे के करीब की बताई जा रही है। पुलिस व एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के मुताबिक 4 युवकों की टोली दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए बसोहली के पृथु पहुंची थी। इस दौरान नहाते हुए दो युवक डैम में डूब गए। अन्य दोस्तों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत ही खोजी दल के साथ मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक युवकों को खोजने का अभियान जारी है। गोताखोरों की मदद से युवकों को ढूंढने का कार्य चल रहा है।


Spaka News