पहली बार पूरे प्रदेश में राज्य सरकार करेगी धान की खरीद

Avatar photo Spaka News
Spaka News

प्रधान सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले आर.डी. नज़ीम ने आज यहां बताया कि इस बार पूरे राज्य में धान की खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी। इससे किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद 03 अक्तूबर से 26 दिसम्बर, 2023 तक की जाएगी। धान की खरीद प्रदेश में 09 मण्डियों, अनाज मण्डी फतेहपुर, रियाली व मिलवां, ज़िला कांगड़ा, धौला कुआं, पावंटा साहिब, ज़िला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर, बद्दी, जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकराला, रामपुर, ज़िला ऊना के माध्यम से की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसानों को https://hpappp.nic.in पोर्टल पर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के उपरांत फसल बिक्री के लिए पंजीकरण करना होगा। इसके लिए पोर्टल 20 सितम्बर, 2023 से खोल दिया जाएगा। किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घण्टे के भीतर ऑनलाईन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि गत वर्ष धान की खरीद भारतीय खाद्य निगम और हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी। इस वर्ष मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का लाभ देने के लिए धान की खरीद पूरे राज्य में हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से ही की जाएगी।


Spaka News
Next Post

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा 2 अगस्त, 2023 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

Spaka Newsग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हिमाचल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव […]

You May Like