HRTC बस में फ्लाइंग स्क्वायड की दबिश: कंडक्टर से 2 लाख 40 हज़ार की नगदी बरामद…………

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हमीरपुर पुलिस ने कुल्लू से होशियारपुर जा रही बस के परिचालक से 2 लाख 40 हज़ार की नगद राशि बरामद की है। वहीं पुलिस ने परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुल्लू से होशियारपुर जा रही एचआरटीसी बस में नगद कैश ले जाया जा रहा है। जिस पर पुलिस की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने आधी रात को बरोहा से पीछे बल्यूट गांव में नाका लगाया हुआ था। नाके के दौरान बस की तलाशी ली तो

एचआरटीसी के कंडक्टर से 2 लाख 40 रुपए की नकदी बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने कंडक्टर से कागजात या प्रूफ दिखाना को कहा परन्तु वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके चलते पुलिस ने कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं कंडक्टर की पहचान धर्म सिंह निवासी नागला डाकघर फतेहपुर, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। 

पुलिस अधीक्षक डाॅ. आकृति शर्मा ने बताया कि कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फ़िलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह राशि किसकी है और कहां ले जाई जा रही थी। 


Spaka News
Next Post

हिमाचल में 22 वर्षीय युवक पर विवाहिता से दुष्कर्म का मामला, पुलिस ने फरार आरोपी को छापेमारी कर दबोचा

Spaka Newsमंडी जिले के जोगिंदर नगर में एक विवाहिता ने युवक पर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र की विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने के यह आरोप […]

You May Like