हिमाचल : नशा तस्कर के मामले में पुलिस के 5 जवान निलंबित, पढ़े पूरी खबर …………………..

Spaka News

पांवटा साहिब उपमंडल में पुलिस कस्टडी से फरार हुए नशा तस्करी के आरोपी के मामले में पुलिस के 5 जवानों पर गाज गिरी है। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर 5 जवानों को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है, साथ ही फरार आरोपी सहित पुलिस के 5 जवानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच का जिम्मा डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह को सौंपा गया है। बता दें कि पुरूवाला पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में हरियाणा के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद तीनों आरोपियों के कोरोना टैस्ट करवाए गए थे, जिनमें से एक आरोपी वीरेंद्र की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। 

आरोपी को सिविल अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था तथा पुलिस के 5 जवान आरोपी की देखरेख के लिए तैनात किए गए थे लेकिन आरोपी 9 फरवरी को पुलिस कस्टडी से सिविल अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस टीमें हरियाणा व उत्तराखंड में आरोपी की तलाश कर रही हैं। एएसपी बबीता राणा ने बताया कि आरोपी के सिविल अस्पताल से फरार होने के मामले में पुलिस के 5 जवानों को निलंबित किया गया है, साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस मामले में डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *