ऊना में प्रवासियों लगी भीषण आग, बेटा-बेटी समेत जिंदा जली महिला, पति की हालत गंभीर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना जिले में झुग्गियों में आग लग गई। आग में महिला और उसके दो बच्चे जिंदा जल गए। जबकि महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऊना जिले के हरोली इलाके के गांव बाथु में प्रवासियों की झुग्गियों में आग लगने की यह घटना हुई। घटना देर रात की है। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

थाना टाहलीवाल की बाथु ग्राम पंचायत में देर रात अज्ञात कारणों से तीन झुग्गियों में आग लग गई। हादसे में सुमित देवी (25) पत्नी विजय शंकर निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी बाथु, उसका बेटा अंकित (9 माह) और बेटी नैना (5) जिंदा जल गए। 

मृतक महिला का पति विजय शंकर (30) गंभीर रुप से झुलस गया। उसे पहले क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spaka Newsमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी शर्मा की माता कमला देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त […]

You May Like