हिमाचल : चलती कार में लगी आग, रौंगटे खड़े कर देगा यह हादसा ……………………………………….

Spaka News

मंडी जिला के चैलचौक सब्जी मंडी के बाहर एक निजी कार में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है, हालांकि हादसे में कार सवार दोनों ही लोगों की जान बच गई है। हादसे के वक्त कार से धमाकों की आवाजें भी आई। जानकारी के अनुसार सरदार हंसपाल निवासी गोहर रविवार रात साढे नौ बजे के करीब अपने साथी के साथ मंडी से गोहर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही कार चैलचौक सब्जीमंडी के पास पहुंची, कार के अगले हिस्से ने आग (Fire) पकड़ ली।

हंसपाल ने बताया कि मैं अपने साथी पिंकू सहित तुरंत कार से बाहर निकला व देखते ही आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पास लगते एक ट्रक चालक ने अग्निशमन विभाग को दी।

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के इंचार्ज पुरुषोत्तम राम ने बताया कि आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। गोहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *