शिमला के टुटू में एक जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Spaka News

शिमला : राजधानी शिमला के उपनगर टुटू में आज प्रातः करीब सवा 5 बजे राजू जनरल स्टोर टुटू आग लगी। इससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान है, लेकिन राहत वाली बात यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ तथा इस आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे अन्य दुकाने बचाई जा सकी।
आग की सूचना मिलते ही बालूगंज से फायर टैंडर मौका पर पहुंचा तथा आग बुझाने का काम शुरु किया। इसके अलावा एक फायर टैंडर माल रोड शिमला से भी मौका के लिए गया। करीब आधे घंटे के अंदर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी में हुए माली नुकसान का आंकलन संबंधित विभाग द्वारा किया जा रहा है।


Spaka News