हिमाचल: जमीनी विवाद में भाभी ने लोहे की रॉड से तोड़ दी ननद की टांग, टांडा रेफर

Spaka News

कांगड़ा : हिमाचल के काँगड़ा जिले के पुलिस थाना भवारना के तहत भूमि विवाद में ननद और भाभी में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने रॉड से मारपीट कर ननद की टांग ही तोड़ दी । इसके बाद गंभीर हालत में ननद को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला भटिलु गांव का है। यहां रिश्ते में ताया-चाचा में लगती ननद अपने मायके आई थी। दोनों ही परिवारों का मकान को लेकर भूमि का विवाद चल रहा है। इसी बीच मकान की छत पर किसी बात लेकर हुई कहासुनी में भाभी ने ननद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे ननद मकान की छत से नीचे गिर गई और उसकी टांग टूट गई। उसके नाक पर भी गहरी चोट लगी है। घायल ननद को पहले भवारना अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पालमपुर रेफर कर दिया गया। मगर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी भवारना केहर सिंह ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spaka News