बड़ी खबर :एयरपोर्ट पर कंगना रनौत से बदसलूकी, महिला सिक्योरिटी गार्ड ने कंगना रनौत को जड़ा थप्पड़…

Avatar photo Spaka News
Spaka News

चंडीगढ़ : हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सी.आई.एस.एफ. महिला कर्मी द्वारा थप्पड़ जड़ दिया गया है। उन्हें सी.आई.एस.एफ. की महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा है। दरअसल कंगना जब दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने जा रही रही थी तो गेट पर उनकी सुरक्षा कर्मी से बहस हो गई तथा इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मी ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया। जिस महिला सुरक्षा कर्मी ने थप्पड़ मारा है, उसका नाम कुलविंद्र कौर बताया जा रहा है।  

गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में सियासत में कदम रखा है तथा लोकसभा चुनावों में कंगना को हिमाचल के मंडी से सांसद चुना गया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हराकर एक बड़ी जीत मिली है। कंगना आज दिल्ली के लिए रवाना होने जा रही थी, लेकिन जैसे ही वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनकी महिला सुरक्षा कर्मी के साथ झड़प हो गई तथा गुस्से में आई महिला सुरक्षा कर्मी ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया है। 


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 7 जून 2024, Aaj Ka Rashifal 7 June 2024 :  मेष, वृषभ, कर्क, कुंभ राशियां पाएंगी महालक्ष्मी का साथ, मिलेगा लाभ ही लाभ.........

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like