रिश्ते हुए तार-तार, बाप ने 12 वर्षीय बेटे के साथ किया कुकर्म

Spaka News

ऊना : जिला ऊना के अंब में बाप-बेटे के रिश्ते तार-तार हो गए, जब बाप ने अपने ही 12 वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। पीड़ित बच्चे का पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल करवा दिया है वही बड़े बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में 19 वर्षीय युवक ने बताया कि वह यूपी के रहने वाले हैं लेकिन 25 सालों से वह अंब में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसका पिता छोटे भाई को भला फुसलाकर घर के समीप एक खड्ड में ले गया जहां उसने कुकर्म जैसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया। जब वह शाम को घर आया तो उसने देखा कि उसका छोटा भाई रो रहा था।
जब उसने अपने छोटे भाई से बातचीत की तो उसने सारी बात उसे बता दी। इसके बाद वह दोनों सीधा पुलिस स्टेशन गए और पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस की टीम ने पीड़ित बच्चे का अस्पताल में मेडिकल करवाया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की है।


Spaka News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *