Shimla : कोटखाई में मछली पकड़ने गए पिता-पुत्र की करंट लगने से मौत…

Spaka News

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल कोटखाई के अंतर्गत गिरी खड्ड में मछली पकड़ने गए पिता व पुत्र की करंट लगने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों मछली पकड़ने गिरी खड्ड में उतरे हुए थे। मृतकों की पहचान गोरख बहादुर थापा (58) पुत्र बलबहादुर और भीम बहादुर थापा (32) पुत्र गोरख बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पिता व पुत्र नेपाली मूल के हैं। सोमवार देर रात दोनों मछली पकड़ने के लिए गिरी खड्ड में उतरे थे। मछली मारने के लिए समीप में  बिजली के खंबे से तार जोड़कर खड्ड में पानी के बीच डाली। लेकिन इस दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं मंगलवार को कोटखाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की  है।


Spaka News