हिमाचल :पिता ने गांव के युवक पर बेटी को अगवा करने का लगाया आरोप,पढ़े पूरी खबर

Spaka News

ऊना : अम्ब के तहत एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के एक युवक पर उसकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि घर में उसके पिता की मौत के बाद पहली बरसी का कार्यक्रम था।

पूरा परिवार बरसी के कार्यक्रम में व्यस्त था, लेकिन दोपहर करीब एक बजे उन्होंने पाया कि उसकी बेटी घर में नहीं दिख रही है। जिसके बाद उसे पूरा परिवार ढूंढने में लग गया, लेकिन वह नहीं मिली। सभी लोग परेशान हो गए। इसी बीच उन्हें किसी ने सूचना दी कि उनके ही गांव का आरोपित युवक रवि कुमार उनकी बेटी को जबरदस्ती अगवा करके ले गया है।

आरोपित ने जबरदस्ती उनकी बेटी को अपने कब्जा में रखा हुआ है। उधर थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने इस आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके मामले की संबंध में जांच शुरू कर दी है।


Spaka News