हिमाचलः विवाहिता को महंगी पड़ी FB पर दोस्ती, फिर विवाहिता के साथ किया गलत काम……..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

मंडी जिला के बल्ह क्षेत्र में फेसबुक पर हुई दोस्ती में एक 27 वर्षीय विवाहिता के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।   

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला के पुलिस थाना बल्ह के तहत पीड़ित युवती ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार पीड़ित महिला दो वर्ष पूर्व फेसबुक पर आरोपी अंशुल पुत्र रमेश के साथ संपर्क में आई थी। पीड़िता का पति पेशे से चालक होने के कारण घर से बाहर रहता था। आरोपी कई बार पीड़ित महिला के घर भी आ चुका था। 

शिकायतकर्ता महिला के अनुसार बीते 28 मार्च को आरोपी रात के समय उसके घर आया और महिला की मंजूरी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस थाना बल्ह के तहत एक विवाहित महिला से उसके साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा जांच जारी है।


Spaka News
Next Post

बिलासपुर में एम्स और विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Spaka Newsराज्य सभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित परिसर में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।  इस अवसर पर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा […]

You May Like