हिमाचल : लव मैरिज का अंतः ‘पत्नी ने तेल फंका, सास ने लगाई आग’, ससुरालियों ने दामाद को जलाया

Avatar photo Spaka News
Spaka News

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी पत्नी को मनाने और उसे वापस घर लाने गए एक शख्स को जिंदा जला दिया गया है। मामला मंडी जिला के सरकाघाट से सामने आया है। इस हादसे में शख्स की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। पत्नी ने डाला तेल, सास ने लगाई आग मृतक शख्स ने घायल अवस्था में अपने पिता को बताया कि उसकी पत्नी ने उस पर तेल डाला और उसकी सास ने आग लगाई। जबकि उसके ससुर और साले ने आधा जलने पर उसे आंगन में फेंक दिया। मृतक के पिता ने पुलिस थाना में बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

पत्नी को मनाने ससुराल गया था नवीन कुमार

मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत बकारटा में शनिवार को को एक शख्स नवीन कुमार अपनी पत्नी को मनाने और उसे घर लाने के लिए ससुराल गया था। इसी बीच शनिवार की शाम को ही नवीन के पिता को किसी ने फोन पर बताया कि उनके बेटा नवीन आधजली हालत में ससुराल के आंगन में पड़ा हुआ है। जिसके बाद गोपालपुर पंचायत के गांव बडाल के प्रकाश चंद पुत्र महाजन राम अपने बेटे नवीन के ससुराल पहुंचे।

ससुराल के आंगन में आधाजला मिला नवीन कुमार

पुलिस को दिए बयान में प्रकाश चंद ने बताया कि जब वह बेटे के ससुराल पहुंचे तो उनके आंगन में नवीन अधजली हालत में पड़ा हुआ था। जिसे उठाकर वह तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया। जहां नवीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां बीते रोज दिवाली के दिन उसकी मौत हो गई। 

पिता की शिकायत पर ससुराल वालों पर हत्या का केस दर्ज

पिता ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय घायल नवीन ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी ने उस पर तेल डाला था और उसकी सास ने आग लगाई। वहीं उसके ससुर और साले ने उसे अधजली अवस्था में घर के आंगन में फेंक दिया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

प्रकाश चंद की शिकायत पर पुलिस ने नवीन के सुसराल पक्ष पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि नवीन ने पूजा से प्रेम विवाह किया था। उनकी एक छोटी सी बेटी भी है। नवीन कुमार फरीदाबाद में शीशे की दुकान में काम करता था, लेकिन एक साल पहले नवीन का एक्सीडेंट हो गया और वह घर आ गया।

उसके बाद उसने यहीं पर शीशे की दुकान खोल ली। लेकिन वह चली नहीं। जिसके चलते नवीन नवंबर 2022 में फिर से बद्दी नालागढ़ में नौकरी करने चला गया। नवीन के नौकरी पर जाने के एक सप्ताह बाद ही उसकी पत्नी पूजा अपनी बेटी दिशू के साथ मायके सैण चली गई। तब से वह वहीं पर रह रही थी।अब जब नवीन दिवाली पर घर आया तो शनिवार को अपनी पत्नी को मनाने और उसे वापस घर लाने के लिए ससुराल गया था। जहां उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।


Spaka News
Next Post

दिवाली की रात फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता,ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Spaka Newsबिलासपुर : शहर के साथ लगते पट्टा गांव में दिवाली की रात नवविवाहिता दुपट्टे से लटकी मिली। करीब पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मायके पक्ष ने सोमवार को जमकर हंगामा किया और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इसको लेकर घुमारवीं थाना ने मामला दर्ज […]

You May Like