हिमाचल में शर्मनाक घटना, बोरे में भरकर फेंक दिया नवजात का शव, मचा हड़कंप

Spaka News

हमीरपुर में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला के तहत आने वाली प्रताप गली में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। नवजात का शव घर के पीछे पड़ा हुआ देखकर लोगों के होश उड़ गए। नवजात नग्न अवस्था में यहां पर फेंका गया था। इसके शरीर पर किसी भी तरह का कोई कपड़ा नहीं था। जानकारी के मुताबिक प्रताप गली में घर के पीछे शुक्रवार देर शाम के समय एक नवजात का शव पड़ा हुआ देखा गया। मकान में किराए के कमरे में रहने वाली महिला जब झाड़ू लगाने के लिए पीछे की तरफ गई तो उसने नवजात का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ देखा।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spaka News