सोलन : 12 सितम्बर, 2023 को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 सितम्बर, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत सोलन शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।राहुल वर्मा ने कहा कि 12 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोलन शहर के पोल्ट्री फार्म, तहसील, कोटलानाला, पुलिस थाना, धोबीघाट, वार्ड नम्बर 07, संस्कृति महाविद्यालय, आदर्श नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम और अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत उक्त निर्धारित तिथि तथा समय में बदलाव किया जा सकता है।


Spaka News
Next Post

उपलब्धि : किन्नौर की विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड...

Spaka Newsकिन्नौर : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर सांगला की बॉक्सर विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता। बोस्निया में आयोजित प्रतियोगिता में विनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ तकनीक महिला बॉक्सर के खिताब से भी नवाजा गया है। 4 से 11 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में सांगला की […]

You May Like