शिक्षा मंत्री ने ग्राम परोंठी में घरों में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया

Spaka News

शिक्षा मंत्री राहित ठाकुर ने जुब्बल उपमण्डल के अन्तर्गत ग्राम परोंठी में रविवार रात को घरों में आग लगने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुखद घटना के कारण 10 परिवार प्रभावित हुए हैं।
शिक्षा मंत्री ने प्रशासन को सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को 1.50 लाख रुपये की फौरी राहत राशि, 28 कम्बल,    7 किचन सैट व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।


Spaka News