वार्षिक परीक्षा परिणामों में निराशाजनक प्रदर्शन देने वाले स्कूल पर अब शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि ऐसे स्कूल जहां परीक्षा परिणाम जीरो से 25 फ़ीसदी के बीच रहे हैं. ऐसे स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं साथ ही स्कूलों के अध्यापकों की इंक्रीमेंट भी उस वर्ष के लिए रोक दी गई है. साथ इस दौरान NTT भर्ती में जयराम ठाकुर के आरोपों को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार NTT की भर्तियां करवा रही है. बीती सरकार में केवल इस पर बातें होती रही. अगर इनमें कोई त्रुटि हैं तो विपक्ष लिखित में दे, सरकार कार्रवाई करेगी.
रोहित ठाकुर ने कहा कि जिन स्कूलों का प्रदर्शन खराब रहा उन पर बीते साल भी कार्रवाई की गई थी. इस बार ऐसे स्कूल जहां के परीक्षा परिणाम 0 से 25 फ़ीसदी रहे हैं उनको यह नोटिस जारी किए गए हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि साथ ही ऐसे स्कूलों में अध्यापकों की भी जवाबदेही तय की गई है और इंक्रीमेंट को उस वर्ष के लिए रोका गया है. रोहित ठाकुर ने कहा कि आने वाले समय में स्कूलों के प्रदर्शन को कैसे दुरुस्त किया जाए विभाग इस दिशा में काम कर रहा है.
वहीं, NTT भर्तियों को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष से प्रशंसा की उम्मीद नहीं है. विपक्ष का काम सरकार को आगाह करना है. उन्होंने कहा कि भाजपा के समय में एनटीटी भर्तियों की बात होती रही, लेकिन 5 साल में भर्तियां नहीं हुई. लंबे समय के बाद अब वर्तमान सरकार में एनटीटी की भर्तियां हो रही है. हालांकि इन भर्तियों में सरकार का सीधा रोल नहीं है सरकार का ही उपक्रम HPSEDC भर्तियां करवा रहा है. ऐसे में अगर इमें कुछ त्रुटियां हैं तो विपक्ष लिखित में दें विभाग उस पर कार्रवाई करेगा.











I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.