मंडी में भूकम्प के झटके, 2.80 रिक्टर स्केल का आया भूकम्प….

Spaka News

मंडी में मंगलवार सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 2.80 रिक्टर स्केल रही। भूकम्प का केंद्र जमीन के 5.0 किलोमीटर अंदर मंडी में रहा. सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकम्प से किसी तरह के नुकसान की ख़बर नही है. हिमाचल के कई क्षेत्रों में बार -बार हल्के भूकम्प के झटके महसूस किए जा रहे है.कहीं ये किसी बड़े खतरे की ओर इशारा तो नही कर रहे है?


Spaka News