हिमाचल प्रदेश में भूकम्प के झटके, सांगला रहा भूकंप का केंद्र, 3.6 रही तीव्रता

Spaka News

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटके लगे हैं। जनजातीय जिला किन्नौर में आज सुबह भूकंप के झटकों से जमीनी हिली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप के झटके सुबह करीब 10:50 बजे कुछ सेकंड के लिए महसूस किए गए।

      रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई है। भूकंप का केंद्र किन्नौर में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। बहरहाल भूकंप की तीव्रता कम होने की वजह से किन्नौर व आसपास के स्थानों में किसी तरह के जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा है। 


Spaka News