हिमाचल: एकतरफा प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने लगाया फंदा, 2 पन्नों का मिला सुसाइड नोट

Spaka News

सिरमौर जिले के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के खालाक्यार के समीप चुडिय़ाधार में 20 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा। पुलिस को शुरुआती जांच में इस बात का संकेत मिला है कि एकतरफा प्रेम प्रसंग ही आत्महत्या की वजह हो सकती है।

सुसाइड नोट में भी युवक नरेंद्र कुमार ने प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है, साथ ही भाई को मम्मी-पापा का ध्यान रखने के लिए कहा है। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा रविवार दोपहर चुनरी का फंदा लगाकर आत्महत्या की गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट के आधार पर स्थिति साफ हो गई।

संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मामले में जांच जारी है, मगर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एकतरफा प्रेम प्रसंग की वजह से युवक द्वारा आत्महत्या की गई है।


Spaka News