हिमाचल : शराब के नशे में धुत्त मिले डीएसपी,बिलासपुर के एसपी ने जारी किया नोटिस,पढ़े पूरी खबर……

Spaka News

 पंजाब के सटे बिलासपुर जिला के नैना देवी क्षेत्र के डीएसपी को एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने  शराब के नशे में धुत पकड़ा है। डीएसपी शराब के नशे में इतना धुत था कि वह बात भी नहीं कर पा रहा था।  

वरिष्ठ अधिकारियों ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है कि उन्होंने नशा किया हुआ है। ऐसे में एसपी बिलासपुर ने  डीएसपी को शराब के नशे में पाए जाने पर नोटिस जारी किया है। उक्त अधिकारी को बिलासपुर कार्यालय में बुलाकर नोटिस दिया गया है, और उनकी काउंसलिंग की गई है। उन्होंने बताया कि एक अधिकारी द्वारा इस तरह नशे में धुत होना शर्मनाक है।  उन्होंने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 


Spaka News