हिमाचल : ट्रक ड्राइवर बना करोड़पति,Dream11 में जीते 1 करोड़ रुपए

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सिरमौर: ऊपरवाला जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है, ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रहने वाले अशोक कपूर के साथ हुआ है, जो कि पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है। पहाड़ी राज्य के छोटे से गांव के बेटे के लिए रातों रात करोड़पति बनना किसी सपने से कम नहीं है। ट्रक ड्राइवर अशोक कपूर को आईपीएल के 17वें सीजन ने करोड़पति बनाया है। अशोक ने अजय ने ऑनलाइन गेम ड्रीम 11 में एक करोड़ रुपए जीते हैं। सिरमौर जिले के शामपुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय अशोक कपूर ने अभी शादी भी नहीं की है। अशोक ने रविवार को आरसीबी और गुजरात के बीच चल रहे मैच पर दांव खेला था। उसने इस मुकाबले के लिए सिर्फ 59 रुपए की एंट्री कर एक ही टीम लगाई। इस मुकाबले में उसकी टीम को 850 अंक प्राप्त हुए हैं। जिसके चलते वह ड्रीम-11 की करोड़पति लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा और करोड़पति बन गया।

अशोक ने बताया कि वह भले ही करोड़पति बन गया है, लेकिन वह अपना पेशा नहीं छोड़ेगा। उसने बताया कि वह बनाह की सैर के विजय का ट्रक चलाता है, जिनकी ट्रांसपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र कालांअब में सेवाएं दे रही हैं। इसी ट्रांसपोर्ट के ट्रक में वह लंबे समय से सेवाएं दे रहा हैा
नोट: इस खबर के माध्यम से Spaka news किसी भी dream11 को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 30 अप्रैल 2024, Aaj Ka Rashifal 30 April 2024 : धन प्राप्त हो सकता है,समय बर्बाद न करें, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन…

Spaka Newsराशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल एक प्रकार का ज्योतिषीय विश्लेषण होता है जिसमें एक व्यक्ति के जन्म की तिथि, समय और स्थान के आधार पर उनके भविष्यफल का विवरण प्रदान किया जाता है। यह विश्लेषण व्यक्ति की राशि के आधार […]

You May Like