Dream 11 में रातों रात बदली मजदूर के बेटे की किस्मत ,बना मधुबनी से तीसरा करोड़पति………..

Spaka News

ऊपर वाला जब देता है, छप्पर फाड़कर देता है ये कहावत बिहार के मधुबनी के रहने वाले राजू साहनी पर बिल्कुल ठीक बैठती है। राजू साहनी की किस्मत-रातोंरात चमक उठी है और उसे इस बात का जरा-सी भी इल्म नहीं था कि एक दम से किस्मत उस पर इतना मेहरबान होगी। राजू साहनी की क़िस्मत ने अचानक उसे करोड़पति बना दिया है।जी हां, मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के साहरघाट के रहने वाले कुशेश्वर साहनी का बेटा राजू साहनी ड्रीम 11 में एक करोड़ का ईनाम जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गया है। ड्रीम 11 में 1 करोड़ जीतने वाले राजू साहनी तीसरे शख्स बन गया है। राजू के 1 करोड़ जीतने के बाद उसके घर के बाहर बधाई देने वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।

दरअसल, राजू सहनी ने 8 मार्च 2023 को चेन्नई और मुंबई के बीच मैच में मुंबई की जीत पर 1 करोड़ का इनाम जीता है। राजू बेंगलुरु में रहकर काम करते हैं और उनके रूम मेट राजा महतो ने बताया कि राजू ड्रीम 11 में हमेशा पैसा लगाया करता था। इस बार भी उसने चेन्नई और मुंबई के मैच में अपना पैसा लगाया था और पैसा जीतने के बाद उसने सबसे पहले मुझे इस बात की जानकारी दी। 

1 करोड़ जीतने वाले राजू साहनी ने बताया कि ड्रीम 11 में पैसा लगाना भी दिमाग का खेल है। उन्होंने बताया कि ड्रीम 11 में बेहतर टीम लगाने का रिजल्ट आज उनके सामने है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जीते हुए 1 करोड़ में से 30 वाख टैक्स की राशि काटकर बचे हुए 70 लाख रुपए उसके खाते में आ गए हैं। उनके घर मधुबनी में उनकी फैमली मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की है।

ड्रीम 11 में 1 करोड़ जीतकर अचानक करोड़पति बनने वाले राजू साहनी के बारे में बात करें तो उन्होंने मधुबनी जिले के एक स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। ग्रैजुएशन करने के बाद राजू साहनी बेंगलुरु की एक कंपनी  में काम कर रहे हैं। बता दें कि राजू साहनी से पहले मधुबनी जिले के ही अशोक ठाकुर ने 25 सितंबर 2022 को आईपीएल के मैच में और साहरघाट के सानू कुमार ने भी 3 फरवरी 2023 को ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में ड्रीम इलेवन टीम बनाकर 1 करोड़ रुपए जीता था।

नोट: इस खबर के माध्यम से spaka news किसी भी dreem11 को प्रमोट नहीं कर रहा है। अगर कोई पाठक इस तरह की लीग में हिस्सा लेता है तो जोखिम के प्रति वह स्वयं जिम्मेदार होगा।


Spaka News