डॉ राजीव बिंदल को फ़िर बनाया हिमाचल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष.

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

सोलन/शिमला: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व कार्यालय प्रभारी प्रभारी अरुण सिंह ने उनकी नियुक्ति का पत्र जारी किया है।

गौरतलब है कि राजीव बिंदल को एक कर्मठ व तेजतर्रार नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के भीतर देखा जाता है व उन्हें पार्टी संगठन कार्यों का एक लंबा अनुभव भी है। राजनीतिक पंडित पंडितों का मानना है कि संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ पकड़ व लंबा अनुभव पार्टी को आगे बढ़ाने में निश्चित तौर पर मदद करेगा।
यद्यपि राजीव बिंदल इस बार नाहन निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए थे लेकिन फिर भी वह पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहे।
उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा उन्हें पिछले कुछ समय से दरकिनार करने की भी काफी कोशिशें की जाती रही लेकिन आखिरकार डॉ राजीव बिंदल ने पार्टी का अध्यक्ष बन कर यह साबित कर दिया है कि उनके अंदर जो संगठन को आगे ले जाने का एक जज्बा व कार्यशैली है उसे कोई भी पार्टी का नेता उन्हें मात नहीं दे सकता। बिंदल के अध्यक्ष बनने से पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश व खुशी की लहर है पार्टी के कर्मठ व संघर्षशील कार्यकर्ताओं का मानना है कि डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में हिमाचल भाजपा निश्चित तौर पर आने वाले लोकसभा चुनाव की चारों सीटें जीतेगी।
बिंदल का जन्म 12 जनवरी 1955 को सोलन में हुआ। पांच बार के विधायक बिंदल ने तीन बार सोलन और दो बार नाहन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। पेशे से डॉक्टर बिंदल ने अपने छात्र जीवन में ही समाज सेवा शुरू कर दी थी। उन्होंने डॉक्टर के रूप में सेवा करने के लिए बिहार के आदिवासी इलाकों में गए व सोलन में हिमगिरी कल्याण आश्रम की स्थापना की जहाँ आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को मुफ्त में रहने और शिक्षा प्रदान की जाती है।
ज्ञात रहे कि बिंदल 1995 से 2000 तक सोलन नगरपालिका के अध्यक्ष भी रहे। वह 2000 में पहली बार विधायक चुने गए और हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष बने। वह 2003 और 2007 में सोलन से विधायक के रूप में फिर से चुने गए। वह 2007 से 2012 तक हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।
सोलन निर्वाचन क्षेत्र के आरक्षित होने के बाद, उन्होंने सिरमौर जिले के नाहन से चुनाव लड़ा और लगातार दो बार निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्हें 10 जनवरी, 2018 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया।
बिंदल अध्यक्ष जनवरी 2020 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनकर संगठन की कमान संभाली । लेकिन गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में वह नहान विधानसभा क्षेत्र से चुनाव की बाजी हार गए थे।


Spaka News
Next Post

राज्यपाल ने विवेकानन्द कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया

Spaka Newsराज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला के निकट ब्योलिया में हिमगिरि कल्याण आश्रम द्वारा निर्मित विवेकानंद कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हिमगिरि कल्याण आश्रम हिमाचल प्रदेश के जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों में जीवन मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन का कार्य कर रहा […]

You May Like