शिमला,9 मार्च अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं सांसद प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला को तुंरत प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा।
सुधीर शर्मा के बागी होने के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला को किया गया निरस्त.
![](https://spaka.in/wp-content/uploads/2024/03/FB_IMG_1709189695010-1.jpg)