हिमाचल : मणिमहेश यात्रा के दौरान गौरीकुंड में श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, पढ़े पूरी खबर

Spaka News

चंबा : पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान पंजाब के गुरदासपुर निवासी श्रद्धालु की गौरीकुंड में मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति अपने बेटे के साथ मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहा था। इसी दौरान गौरीकुंड के पास अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अश्वनी कुमार (54)  पुत्र बलदेव राज निवासी गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं सोमवार को शव को भरमौर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि अश्वनी कुमार गुरदासपुर में सब्जी का कारोबार करता था। गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा का अभी तक आधिकारिक तौर पर आगाज नहीं हुआ है।


Spaka News