बारिश से हुई क्षति व बहाली कार्यों का जायजा लेने को जिलों के प्रवास पर रहेंगे  उप-मुख्यमंत्री व मंत्री

Avatar photo Spaka News
Spaka News

देश सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य में गत 13 से 17 अगस्त, 2023 के मध्य भारी बरसात के कारण हुई क्षति तथा प्रभावित क्षेत्रों में जारी बहाली कार्यों की समीक्षा के लिए प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, उप-मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री 28 अगस्त के बाद जिलों के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस आशय का निर्णय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बिलासपुर व ऊना तथा उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री कांगड़ा जिला में बहाली कार्यों का जायजा लेंगे। इसी प्रकार स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल जिला हमीरपुर, कृषि मंत्री चन्द्र कुमार शिमला, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान मण्डी, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सोलन और किन्नौर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कुल्लू, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह चम्बा और लाहौल-स्पिति तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सिरमौर जिला में जारी बहाली कार्यों का जायजा लेंगे।


Spaka News
Next Post

आज का राशिफल 28 अगस्त 2023, Aaj Ka Rashifal 28 August 2023:भगवान भोलेनाथ की कृपा से बदलेगी इन राशि वालों की तकदीर, मिलेगा धन वैभव...........

Spaka Newsहिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास […]

You May Like