विभागीय परीक्षाएं आगामी आदेशों तक स्थगित…

Spaka News

हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड, शिमला के सचिव दिनेश कुमार शर्मा ने आज यहां बताया कि 28 अप्रैल, 2026 से 7 मई, 2026 तक आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षाओं को प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि ये परीक्षाएं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस), तहसीलदार/नायब तहसीलदार, अन्य राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों, कानूनगो एवं पटवारियों सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन नियमित रूप से कार्यरत बोर्डों एवं निगमों के कर्मचारियों के लिए आयोजित की जानी थीं।
उन्होंने बताया कि संशोधित तिथि-सारणी शीघ्र ही डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसएचआईपीए) की वेबसाइट पर शीघ्र ही अपलोड कर दी जाएगी।


Spaka News