हिमाचल : चोरी मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर जानलेवा हमला,4 जवान घायल

Avatar photo Spaka News
Spaka News

 सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट में चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में 4 पुलिस जवान घायल हुए हैं। वहीं हमलावर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम एक चोरी के मामले में रामपुरघाट में बंगाला बस्ती में जांच करने गई थी। जैसे ही पुलिस जवान जांच के लिए बस्ती के घरों में गए तो आधा दर्जन से अधिक पुरुष व महिलाओं ने 4 पुलिस जवानों पर लाठियों से हमला कर दिया। 

बताया जा रहा है कि हमले के दौरान पथराव भी किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस हमले में 4 पुलिस जवान घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। हमले की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश कर रही है। उधर, एएसपी सिरमौर सोमदत्त ने बताया कि चोरी के मामले में जांच करने गई पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला किया है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर हमलावरों की तलाश कर रही है।


Spaka News
Next Post

हिमाचल की बेटी प्रियंका बनी दिल्ली में जज, DJS परीक्षा की पास..

Spaka Newsहिमाचल प्रदेश के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका ने दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज (DJS) की परीक्षा पास की और अब वे दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। प्रियंका हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा की डलहौजी तहसील से सम्बंध रखती हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी […]

You May Like