नेशनल लेवल के शूटर की हत्या में हिमाचल हाईकोर्ट के एक जज की बेटी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

शिमला: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना की बेटी कल्याणी सिंह को सीबीआई ने आज बुधवार को चंडीगढ़ से अरेस्ट किया है। न्यायमूर्ति सबीना की बेटी कल्याणी सिंह को राष्ट्रीय स्तर के शूटर सुखमनप्रीत सिंह की हत्या मामले में आरोपी बताया जा रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर कहा जा रहा है कि लव एंगल के कारण लड़के की हत्या हुई थी।

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर के शूटर और वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ ​​सिप्पी सिद्धू की चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के एक पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के लगभग सात साल बाद सीबीआई अधिकारियों ने आज न्यायमूर्ति सबीना की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी हैं।

सिप्पी की 20 सितंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में 12 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था और उसमें से चार गोलियां चलाई गई थीं। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 26 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया था। जनवरी 2016 में मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके बाद जांच एजेंसी ने हत्या का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की थी।

वहीं, अब इस बीच कल्याणी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई सूत्रों की माने तो ये प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। आज बुधवार को कल्याणी को सीबीआई के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सुखदेव सिंह के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि सिप्पी एक नेशनल लेवल के शूटर और वकील थे ,उनकी चंडीगढ़ में लॉ फर्म भी थी। वहीं ,मृतक लड़के के पिता पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट में असिस्टेंट सॉलिसिटर जरनल थे लड़के के दादा पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जज थे।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने मण्डी जिला के पराशर में आयोजित सरानाहुली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की

Spaka Newsमुख्यमंत्री ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय खलबूट को उच्च विद्यालय तथा पर्यटन स्थल पराशर को नई राहें, नई मंजिलें योजना के अन्तर्गत शामिल करने की घोषणा कीमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित सरानाहुली मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता […]

You May Like