डलहौजी की लकडमंडी में स्थानीय ग्रामीण लोगों के घरों में गिरा देवदार का पेड़ लोग बाल बाल बचे, देखें वीडियो..

Spaka News

पर्यटक स्थल डलहोजी से लकड़मंडी की तरफ जाने वाली सड़क के समीप रह रहे स्थानीय लोगों के कच्चे मकानों पर बहुत बड़ा देवदार का पेड़ आ गिरा। इस घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान तो नही हुआ है पर इस घटना से स्थानीय लोगों के तीन से चार मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बाद ही यह पेड़ गिरा है। जिसने करीब तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचाया है। घटना के तुरंत बाद वान्हा के सभी स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और जिन जिन घरों में इस पेड़ के गिरने से नुकसान हुआ है उसका सामान एकत्रित करने में जुट गए।


Spaka News