दर्दनाक हादसाः मैड़ी मेले में सिलेंडर फटने से 4 घायल, 5 साल का बालक भी झुलसा ,एक की मौत………………..

Avatar photo Vivek Sharma
Spaka News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में होली के दिन दर्दनाक हादसा पेश आया है। उपमंडल अम्ब के तहत बाबा बड़भाग सिंह मैडी में चल रहे होला मोहल्ला के नौवें दिन एक दर्दनाक हादसा पेश आया। गुब्बारों में हवा भरने वाले सिलेंडर की अचानक फट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 5 वर्षीय बालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 52 वर्षीय व्यक्ति की टांग घुटने के नीचे से अलग हो गई थी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के सभी घायल पंजाब के रहने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक होला मोहल्ला के दिन शुक्रवार सुबह मेडी के सेक्टर नंबर 4 में गुब्बारों में हवा भरने वाला सिलेंडर अचानक फट गया। हादसे में 52 वर्षीय नेक राज पुत्र दौलतराम गांव चक्क कवर तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब की एक टांग घुटने के नीचे से अलग हो गई, बाद में उसकी मौत हो गई। हादसे में गुरमीत सिंह पुत्र पाण सिंह गांव लाईयां निछारे नजदीक अटारी बार्डर तहसील तरनतारन जिला अमृतसर पंजाब की‌ टांगों व आंखों में चोटें आई हैं। जगरूप सिंह पुत्र सत्ता सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर की टांगों में चोटें आई हैं। वहीं 5 वर्षीय ऐकम सिंह पुत्र जग्गा सिंह गांव मटोला तहसील बटाला जिला गुरदासपुर पंजाब का चेहरा जल चुका है व शरीर में भी चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अम्ब अस्पताल में ले जाया गया। एएसपी ऊना परवीन धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।


Spaka News
Next Post

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की

Spaka Newsमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला हमीरपुर में राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर के समापन समारोह की अध्यक्षता की और शोभा यात्रा में भाग लिया। अपनी पारम्परिक वेशभूषा में जिले के लगभग सभी भागों से हजारों की संख्या में आए लोगों ने शोभा यात्रा में भाग लिया। इससे पूर्व, […]

You May Like